भ्रष्टाचारियों को जनता घर बैठा देती है : अमित शाह | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भ्रष्टाचारियों को जनता घर बैठा देती है : अमित शाह

Date : 09-Oct-2025

अमित शाह ने दिल्ली के लिए 1816 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को केशोपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में आयोजित समारोह में दिल्ली के लिए 1816 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का उद्घाटन और 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज घोषित परियोजनाएं अस्सी फीसदी यमुना को निर्मल बनाने से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यमुना को सात महीने में प्रयागराज तक स्वच्छ करने की योजना बन चुकी है। इसके साथ ही यह निश्चित है कि दिल्ली के कूड़े के पहाड़ एक जनवरी 2028 तक नहीं मिलेंगे और उसके स्थान पर बगीचे होंगे।

अमित शाह ने आगे कहा कि इस बार दिल्ली वालों की डबल दिवाली है। पहली दिवाली नवरात्री पर प्रधानमंत्री मोदी के जरिए जीएसटी सुधारों के साथ शुरू हो गई है। इसे अलावा आयकर छूट देकर लोगों की ढ़ाई लाख करोड़ की बचत कराई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आआपा) ने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया, जिससे दिल्ली के लोग पांच लाख का मुफ्त इलाज नहीं कर पाए। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही इस योजना को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में लागू किया।

अमित शाह ने पिछली सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 10 साल में - मोहल्ला क्लिनिक घोटाला, शराब घोटाला, विज्ञापन घोटाला, दवा घोटाला, क्लासरूम घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, शीश महल घोटाला, सीसीटीवी लगाने का घोटाला और पैनिक बटन घोटाला... जैसे तमाम घोटाले किए। वहीं जब देश में कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही, तब भी बारह लाख करोड़ के घोटाले, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार हुए थे। जैसे कांग्रेस को जनता ने अब घर बैठा दिया है वैसे ही दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को घर बैठा दिया। कांग्रेस और आआपा अपने शासन में दिल्ली को विकास से महरूम रखा है और अगले पांच वर्षों में दुनिया बार में दिल्ली के विकास की चर्चा होगी। हम दावा करते हैं कि हम फिर जनादेश मांगने आएंगे, रेखा गुप्ता फिर से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन हमारे नाम पर कोई घोटाला नहीं होगा, न ही भ्रष्टाचार का कोई आरोप होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऊपर आज तक कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका है। नरेद्र मोदी ने लगातार 24 साल के लंबे कालखंड में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अनेक नई शुरूआत की है, जिससे स्वतंत्रता के सेनानियों के सपने स्वीकार हुए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement