लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि भाजपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है और अब यह अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद राय के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि दोनों दल सीटों, उम्मीदवारों और चुनाव प्रचार से जुड़े सभी छोटे-बड़े मुद्दों पर स्पष्टता चाहते हैं, ताकि भविष्य में कोई भ्रम या टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि बातचीत में समन्वय और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे गठबंधन को मजबूती मिले और चुनावी रणनीति प्रभावी रूप से लागू की जा सके।
