राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ में स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ महादेव मंदिर का दर्शन किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने जलाभिषेक, सोमेश्वर महापूजा और ध्वजपूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।
गुजरात के पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा, जिला कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उपस्थित थे। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सोमनाथ के बाद सासन की यात्रा भी शामिल है, जहां वे वहां के आदिवासी समुदाय से मुलाकात करेंगी और उनके मुद्दों पर बातचीत करेंगी।
