राष्ट्रपति मुर्मु प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचीं गुजरात के सोमनाथ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति मुर्मु प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचीं गुजरात के सोमनाथ

Date : 10-Oct-2025

गिर सोमनाथ, 10 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए सोमनाथ पहुंच गईं हैं, यहां त्रिवेणी हेलीपैड पर उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया।

हेलीपैड पर पर्यटन मंत्री मूलु बेरा, सांसद राजेश चुडासमा, कलेक्टर एन.वी. उपाध्याय और जिला पुलिस प्रमुख जयदीपसिंह जाडेजा ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सोमनाथ महादेव के दर्शन से पूर्व दिग्विजय द्वार के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। अखंड भारत के शिल्पी और सोमनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के संकल्पकर्ता सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्होंने सरदार पटेल को भाववंदना दी और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

सोमनाथ मंदिर परिसर में पर्यटन मंत्री मूलुभाई बेरा, सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं राज्य के पूर्व मुख्य सचिव पी.के. लहेरी, ट्रस्टी जे.डी. परमार और ट्रस्ट के सचिव योगेंद्र देसाई ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement