राष्ट्रपति मुर्मु ने किए प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति मुर्मु ने किए प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन

Date : 10-Oct-2025

गांधीनगर, 10 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव का दर्शन पूजन किया और महादेव के चरणों में शीश झुकाकर माथा टेका।

राष्ट्रपति ने भगवान सोमनाथ दादा से देश के नागरिकों के जनकल्याण और सुख-समृद्धि के लिए भावपूर्वक प्रार्थना की। उन्होंने भक्ति, भव्यता और दिव्यता के प्रतीक प्रथम ज्योतिर्लिंग के समक्ष गंगाजल अर्पित किया और दिव्य मंत्रोच्चार के बीच सोमेश्वर महापूजा कर धन्यता का अनुभव किया।

इसके पूर्व सोमनाथ मंदिर परिसर पहुंचने पर राष्ट्रपति का पर्यटन मंत्री मूलुभाई बेरा, सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव पी.के. लहेरी, ट्रस्टी जे.डी. परमार तथा ट्रस्ट के सचिव योगेंद्र देसाई ने स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मु और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement