राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार ने विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए हैं। ये स्मारक सिक्के कोलकाता टकसाल द्वारा निर्मित हैं और इन्हें indiagovtmint.in वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। इसके अलावा, ये स्मारक टिकट देश भर के फिलेटली ब्यूरो में भी उपलब्ध हैं।
यह सिक्के और डाक टिकट RSS की सेवा, एकता और समर्पण की शताब्दी को सम्मानित करने के लिए जारी किए गए हैं।
