प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने कहा, भारत वैश्विक जीडीपी वृद्धि में पांचवें हिस्से का योगदान देगा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने कहा, भारत वैश्विक जीडीपी वृद्धि में पांचवें हिस्से का योगदान देगा

Date : 11-Oct-2025

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत ने अपनी गतिशीलता और लचीलेपन का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि मजबूत घरेलू मांग और विवेकपूर्ण व्यापक आर्थिक नीतियों के कारण भारत विश्व की जीडीपी वृद्धि में लगभग पांचवें हिस्से का योगदान करने के लिए तैयार है।

शक्तिकांत दास ने यह बात पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत में अपने नागरिकों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष और संतुलित समझौते सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement