प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में ऐसी तकनीकों के विकास के लिए बेजोड़ प्रतिभा और व्यापकता मौजूद है जो हमारे सामूहिक भविष्य को आकार देंगी। उन्होंने आज नई दिल्ली में क्वालकॉम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टियानो आर. अमोन से मुलाकात की और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार तथा कौशल विकास के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से क्वालकॉम की भारत के सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। क्वालकॉम एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो अर्धचालक और वायरलेस दूरसंचार उत्पादों के डिजाइन और निर्माण में अग्रणी है।
