भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आज आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। IMD के अनुसार, आने वाले चार दिनों में केरल, माहे, तेलंगाना और तमिलनाडु में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
