प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने एंथ्रोपिक के भारत में विस्तार का स्वागत किया और कहा कि वे प्रमुख क्षेत्रों में विकास के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के उपयोग हेतु मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने भारत के जीवंत तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र और प्रतिभाशाली युवाओं को मानव-केंद्रित तथा ज़िम्मेदार एआई नवाचार को आगे बढ़ाने वाला बताया।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी डारियो अमोदेई से मुलाकात की। मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि श्री अमोदेई ने भारत के एआई पारिस्थितिकी तंत्र और इसके विशाल प्रतिभा भंडार में गहरा विश्वास जताया है। उन्होंने एंथ्रोपिक की एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदाराना उपयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की भी सराहना की।
