कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत दौरे पर, जयशंकर और पीयूष गोयल से करेंगी मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत दौरे पर, जयशंकर और पीयूष गोयल से करेंगी मुलाकात

Date : 13-Oct-2025

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं। वह बीती रात भारत आईं और आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर तथा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ महत्वपूर्ण वार्ताएं करेंगी।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति लाना है। सुश्री आनंद की यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संवाद को पुनर्जीवित करने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने और जन-जन के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव रहा है। अनीता आनंद की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच जून 2025 में कनाडा के कनानसकीस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद हो रही है।

इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों में सहयोग और संवाद की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement