पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान आज अपने चार साल पूरे कर रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर 2021 को की थी, जिसका उद्देश्य भारत के विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से जोड़ना है।
इस मास्टर प्लान के तहत 44 केंद्रीय मंत्रालयों और 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया गया है, ताकि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन को तेज़, कुशल और समन्वित बनाया जा सके।
पीएम गतिशक्ति का मुख्य लक्ष्य देश में निर्बाध और कुशल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही को बेहतर बनाया जा सके। यह पहल विशेष रूप से अंतिम-मील कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रा का समय कम करने में सहायक रही है।
चार वर्षों में यह योजना भारत में लॉजिस्टिक्स दक्षता, परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन और अंतर-मंत्रालयीय समन्वय को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित हुई है। पीएम गतिशक्ति को भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की आधारशिला के रूप में देखा जा रहा है।
