आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान लगाया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान लगाया

Date : 13-Oct-2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

साथ ही, मौसम विभाग ने ओडिशा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के चलने की संभावना भी व्यक्त की है।

दिल्ली में आज का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आम जनता से सलाह दी है कि वे आगामी भारी बारिश और तूफानी हवाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां अपनाएं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement