जल शक्ति मंत्रालय ने मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा, 15,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जल शक्ति मंत्रालय ने मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा, 15,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय

Date : 14-Oct-2025

जल शक्ति मंत्रालय ने मास कम्युनिकेशन के छात्रों और शोधार्थियों के लिए एक नई इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कर चुके अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अध्ययनरत छात्रों के लिए खुला है।

इंटर्नशिप की अवधि 6 से 9 महीने के बीच होगी और चयनित इंटर्न को हर माह 15,000 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संचार के क्षेत्र में युवाओं को व्यावहारिक अनुभव देना है, जिससे वे मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को बेहतर ढंग से समझ सकें और उसका प्रचार-प्रसार कर सकें।

इच्छुक अभ्यर्थी mowr.nic.in/internship पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अगले महीने की 24 तारीख निर्धारित की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement