रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, रक्षा सहयोग पर होगी चर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, रक्षा सहयोग पर होगी चर्चा

Date : 15-Oct-2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन के साथ बैठक करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में ब्राज़ील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो भी शामिल रहेंगे।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, बैठक के दौरान दोनों देश रक्षा क्षेत्र में मौजूदा बहुआयामी सहयोग की समीक्षा करेंगे। साथ ही, सैन्य-से-सैन्य संबंधों, रक्षा-औद्योगिक साझेदारी और अन्य आपसी हितों के विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श होगा।

यह बैठक भारत और ब्राज़ील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement