भारत निर्विरोध चुना गया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 2026-28 कार्यकाल के लिए | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारत निर्विरोध चुना गया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 2026-28 कार्यकाल के लिए

Date : 15-Oct-2025

भारत को 2026-28 के तीन साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में सातवीं बार निर्विरोध चुना गया है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कल की है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने इस चुनाव को भारत की मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

हरीश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत अपने आगामी कार्यकाल में मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तत्परता से काम करेगा। उन्होंने सभी सदस्य देशों और प्रतिनिधिमंडलों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद 47 सदस्यों वाला प्रमुख निकाय है, जो वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों को बढ़ावा देने, संरक्षण करने और सदस्य देशों की स्थिति की समीक्षा करने का काम करता है। इसका गठन 2006 में हुआ था, और उसी वर्ष भारत को पहली बार इस परिषद के लिए चुना गया था।

भारत का लगातार सातवां कार्यकाल इस बात का परिचायक है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की भूमिका और विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement