यस बैंक गड़बड़झाले पर भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर साधा निशाना | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

यस बैंक गड़बड़झाले पर भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

Date : 14-Mar-2023

 नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। यस बैंक के गड़बड़झाले में भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सीधा आरोप लगाया कि यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को प्रियंका गांधी की एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने सवाल पूछा कि कितने पद्म अवार्ड पेंटिंग बेचकर पैसे जुटाए गए?

अनुराग ठाकुर ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी से सवाल किया कि किसने राणा कपूर को पेंटिंग खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के लिए मजबूर किया? मिस्टर आर कौन हैं?, जो इसमें शामिल थे क्या यह पेंटिंग पद्म भूषण के लिए थी। कितने पद्म अवार्ड, पेंटिंग बेची गई और पैसे जुटाए गए।

बता दें कि एक पेंटिंग की नीलामी पर भाजपा प्रियंका को घेर रही है। ये पेंटिंग यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर ने प्रियंका से दो करोड रुपये में खरीदी थी। ये पेंटिंग मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन ने बनाई थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement