दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Date : 19-Nov-2025

नई दिल्ली, 19 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए।

वीरेंद्र सचदेवा ने साेशल मीडिया एक्स पोस्ट में कहा कि मातृभूमि की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाली महान वीरांगना, अद्वितीय शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

सचदेवा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की असाधारण वीरता की गाथाएं भारतीय इतिहास में सदैव प्रेरणा का काम करती रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को भी गौरवान्वित करती रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि, रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ था। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जिस वीरता से मोर्चा संभाला, वह भारतीय नारी शक्ति का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है। “खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी” वाली पंक्तियां आज भी लोगों की जुबान पर है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement