राष्ट्रपति गुरुवार से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति गुरुवार से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर

Date : 19-Nov-2025

 नई दिल्ली, 19 नवंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को बताया कि 20 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मु छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों की गौरवशाली परंपराओं और योगदान का सम्मान करना है।

21 नवंबर को राष्ट्रपति तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम, बोलारम में ‘भारतीय कला महोत्सव 2025’ का उद्घाटन करेंगी। इस महोत्सव के दूसरे संस्करण में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की समृद्ध सांस्कृतिक, पाक और कलात्मक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

22 नवंबर को राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी स्थित प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सत्र में शामिल होंगी। यह आयोजन सत्य साईं बाबा के आध्यात्मिक संदेशों और सेवा कार्यों के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement