राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी

Date : 20-Nov-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लेंगी। शहर के पीजी कॉलेज मैदान में इस राज्यस्तरीय समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आदिवासी समुदायों के गौरवशाली इतिहास और उनके नायकों के साहस पर एक विशेष संगोष्ठी भी आयोजित की गई है।

राष्ट्रपति मुर्मू इस अवसर पर आदिवासी विद्रोहों के वीर नायकों और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले आदिवासी समुदायों के परिजनों को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम सहित कई जनप्रतिनिधि भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement