भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत सिंह चौहान का निधन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत सिंह चौहान का निधन

Date : 23-Nov-2025

नई दिल्ली, 23 नवंबर  भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत सिंह चौहान नहीं रहे। उनका बीती रात निधन हो गया। चौहान का अंतिम संस्कार आज अपराह्न 12 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने एक बयान में यह दुखद सूचना साझा की।

उन्होंने बताया कि पार्थिव देह के राजघाट रवाना होने से पहले पूर्वाह्न 11 बजे भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय (2426 तिलक गली, चूना मंडी, पहाड़गंज) में दिवंगत नेता चौहान के अंतिम दर्शन किए गए। इसके बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने शोक संदेश में कहा, ''चौहान जी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और मजदूर हितों की सेवा में समर्पित किया। उनका त्याग, निष्ठा और कर्मठता सदैव स्मरणीय रहेगी और हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।''

उन्होंने कहा, ''हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

ईश्वर परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement