इतिहास के पन्नों में 27 दिसंबर : 1911 में ‘जन गण मन’ का प्रथम गायन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 27 दिसंबर : 1911 में ‘जन गण मन’ का प्रथम गायन

Date : 26-Dec-2025

सन् 1911 भारतीय इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण वर्ष रहा। इसी वर्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ का सार्वजनिक रूप से गायन किया गया। यह गीत महान कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित था। उस समय देश ब्रिटिश शासन के अधीन था और स्वतंत्रता आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा था। ऐसे माहौल में ‘जन गण मन’ का गायन भारतीयों के लिए आत्मगौरव, एकता और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बनकर उभरा।

इस गीत में भारत की विविधता में एकता की भावना, विभिन्न प्रांतों, भाषाओं और संस्कृतियों का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। कांग्रेस अधिवेशन में इसका गायन स्वतंत्रता सेनानियों और प्रतिनिधियों के मन में देशप्रेम और समर्पण की भावना भरने वाला था। बाद में, 24 जनवरी 1950 को ‘जन गण मन’ को आधिकारिक रूप से भारत का राष्ट्रगान घोषित किया गया। आज भी यह गीत देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है।

रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे बांग्ला में ‘भारत भाग्य विधाता’ के नाम से लिखा और उनकी भांजी सरला देवी चौधरानी ने इसे स्वरबद्ध कर मंच से गाया। यह गीत भारत के अलग-अलग प्रांतों, नदियों, पहाड़ों और संस्कृतियों का उत्सव था। महात्मा गांधी ने भी इसे सुनकर इसकी सराहना की और इसे राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1861 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

1911 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

1934 - पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।

1939 - तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।

1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।

1945 - 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।

1960 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1961 - बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1972 - उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।

1975 - झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।

1979 - अफगानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।

1979 - सोवियत सेना ने अफगानिस्तान पर हमला किया।

1985 - यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।

2000 - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को कानूनी मान्यता।

2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय।

2001 - लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।

2001 - संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन 'उम्मा-ए-तामीर ए बो' के खाते सील करने के आदेश दिये।

2002 - 'ईव' नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।

2004 - भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती।

2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।

2008 - वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे जमीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।

2008 - आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।

जन्म

1797 - गालिब - उर्दू-फारसी के प्रख्यात कवि।

1895 - उज्जवल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।

1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।

1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1965 - सलमान खान, बॉलीवुड अभिनेता।

1987 - गिरिजा ओक - एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी, मराठी और कन्नड़ फिल्म उद्योगों में काम करती हैं।

1993 - नितीश राणा - भारतीय क्रिकेटर।

निधन

1994 - मैरेम्बम कोइरंग सिंह - भारतीय राज्य मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1998 - वांगकान धांग - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक।

2013- फारुख शेख - बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता

2020 - सुनील कोठारी - प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement