घने कोहरे के कारण गुवाहाटी–उत्तर गुवाहाटी फेरी सेवा बंद, यात्रियों को भारी परेशानी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

घने कोहरे के कारण गुवाहाटी–उत्तर गुवाहाटी फेरी सेवा बंद, यात्रियों को भारी परेशानी

Date : 26-Dec-2025

 गुवाहाटी, 26 दिसंबर । ब्रह्मपुत्र नदी पर घने कोहरे के कारण गुरुवार को गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच संचालित फेरी सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। आंतरिक जल परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आपात निर्देश जारी किया।

विभाग के अनुसार, अत्यधिक धुंध के चलते नदी पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। इसी को देखते हुए एहतियातन फेरी संचालन रोक दिया गया।

फेरी सेवा के अचानक बंद होने से सुबह-सुबह अपने कार्यस्थलों के लिए निकले सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी एवं निजी कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं घाटों पर फंसे नजर आए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विभाग ने बताया कि कोहरा छंटने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही फेरी सेवा पुनः शुरू की जाएगी। फिलहाल यात्रियों को सराईघाट पुल के रास्ते लंबी दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement