प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

Date : 26-Dec-2025

नई दिल्ली, 26 दिसंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से त्रिपुरा ने अनुभवी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी खो दिया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सेन के साथ मुलाकात की अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बिस्वा बंधु सेन त्रिपुरा की प्रगति को गति देने और अनेक सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

उन्होंने लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्वा बंधु सेन के निधन से अत्यंत पीड़ा हुई है। त्रिपुरा के विकास के लिए उनके प्रयासों और विभिन्न सामाजिक कार्यों के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे और एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement