भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस पर नेताओं ने बलिदान और संघर्ष को किया नमन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस पर नेताओं ने बलिदान और संघर्ष को किया नमन

Date : 28-Dec-2025

​नई दिल्ली, 28 दिसम्बर । कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अजय माकन, लालजी देसाई, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश सहित कई वरिष्ठ पार्टी नेता एकत्र हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष ​मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारत की जनता के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वर्ष का गौरवशाली इतिहास सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की महान गाथा का वर्णन करता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और करोड़ों समर्थकों को बधाई एवं शुभकामनाएं! "

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक मूल्यों की रक्षा एवं लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए संकल्पबद्ध है।

कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस नफरत और विभाजन की उन ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिव कुमार ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा इस महान आंदोलन को जीवित रखती है।

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि वह आज अपने संस्थापकों की दूरदृष्टि, नेताओं के बलिदानों और राष्ट्र निर्माण में उनके अटूट योगदान को अत्यंत श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

​उल्लेखनीय है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुई थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement