सीतारमण ने नितिन नबीन से की मुलाकात, नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सीतारमण ने नितिन नबीन से की मुलाकात, नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

Date : 29-Dec-2025

 नई दिल्‍ली, 29 दिसंबर । केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय वित्त मंत्री की भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष से यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।निर्मला सीतारमण ने नितिन नबीन को पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नितिन नबीन को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन में उन्हें एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। नितिन नबीन को संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता हैं। इससे पहले 26 दिसंबर को नितिन नबीन ने गुवाहाटी का दौरा किया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement