जलपाईगुड़ी, 29 दिसंबर । गांजा की अवैध खेती के खिलाफ बेलाकोबा फाड़ी पुलिस ने अभियान चलाया। सोमवार को राजगंज थाना अंतर्गत बेलाकोबा आउटपोस्ट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले डिकापाड़ा इलाके में यह अभियान बेलाकोबा फाड़ी के ओसी अरिजीत कुंडू के नेतृत्व में चलाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान अवैध रूप से उगाए गए। गांजा के पौधे बरामद किए गए। बरामद किए गए पौधों को मौके पर ही काटकर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अवैध गांजा की खेती को पूरी तरह रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। साथ ही क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज़ किया जाएगा।
