रायपुर 22 जनवरी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरवार काे राजधानी रायपुर में आयाेजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह के बंगले जाएंगे। फिर 12 बजे स्पीकर हाउस से मंत्रालय जाएंगे।
इस बीच मुख्यमंत्री मंत्रालय में खनिज संसाधन और जल संसाधन विभाग की बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद शाम 05:30 बजे होटल में इमर्जिंग छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद रात 08:30 बजे रामग्रीन बाकव्यूड हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
