प्रयागराज : 1694 आवेदकों को उद्योग शुरू करने में मिलेगा आर्थिक सहयोग | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रयागराज : 1694 आवेदकों को उद्योग शुरू करने में मिलेगा आर्थिक सहयोग

Date : 04-Feb-2026

सूक्ष्म लघु उद्योगों के अनुदान देने में उत्तर प्रदेश में प्रयागराज प्रथम

प्रयागराज, 04 फ़रवरी । केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत प्रयागराज जिले को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1694 का लक्ष्य मिला है। इस योजना के तहत सरकार रोजगार प्रदान करने का अभियान चला रही है। इस योजना के तहत अनुदान का 35 प्रतिशत सरकार सब्सिडी दे रही है। यह जानकारी बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में अनुदान देने के मामले में उत्तर प्रदेश में प्रयागराज प्रथम स्थान पर है।

खाद्य प्रसंस्करण विभाग, प्रयागराज ने युवाओं को रोजगार प्रदान करने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत पी.एम.एफ.एम.ई. संचालित है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य उद्योग को लाभान्वित कर कुशल और अकुशल रोजगार उत्पन्न करना योजना का मुख्य उद्देश्य है।

जाने कौन-कौन से उद्योग शुरू कर सकते हैं

योजना में एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) (अमरूद उद्योग) की स्थापना एवं पूर्व से स्थापित अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाईयाँ पात्र होगी। योजना के तहत आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम न हो, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा 8 पास होना आवश्यक है। एक परिवार के केवल एक ही व्यक्ति वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र होगा।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रयागराज को 1694 का लक्ष्य प्राप्त है। इस योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को वित्तीय तकनीकी और व्यवसायिक सहायता प्रदान की जाती है। सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने के लिए कुल लागत की 35 प्रतिशत तक क्रेडिट-लिक्ड कैपिटल सब्सिडी प्रदान की जाती है। आटा चक्की, तेल पेराई, धान कुटाई, बेकरी, डेयरी, जैम एवं जैली, अचार, मुरब्बा, कैन्डी एवं पापड जैसे सूक्ष्म उद्योग लगा सकते है। साथ ही सोलर लगाने पर भी विभाग से लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिकतम धनराशि 10 लाख रुपये का अनुदान देय है।

जाने कहां करना है आवेदन

सीडीओ ने बताया कि इच्छुक उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाईट pmfme.mofpi.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए किसी कार्य दिवस में कार्यालय राजकीय खाद्य प्रसंस्करण केन्द्र एवं जिला उद्यान अधिकारी प्रयागराज के कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement