जादवपुर में इलाज कराने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जादवपुर में इलाज कराने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Date : 04-Feb-2026

कोलकाता, 04 फ़रवरी । कोलकाता के जादवपुर थाना अंतर्गत देशबंधु रोड इलाके में इलाज कराने गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मंदरमणि निवासी 63 वर्षीय तपन दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार को आंख के इलाज के लिए अपने रिश्तेदार अरुण नायक के घर पहुंचे थे।

परिजनों के अनुसार, तपन दास की आंख की सर्जरी हुई थी और इसी सिलसिले में वह दोबारा इलाज कराने जादवपुर गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद रात में उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया और फिर मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में सोने चले गए। रात करीब एक बजे अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि तपन दास रक्तरंजित हालत में मकान के नीचे पड़े हुए हैं। यह घटना कैसे हुई, इस बारे में किसी को कुछ समझ में नहीं आ सका।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि तपन दास की आंखों में समस्या थी। संभव है कि उसी कारण उनका संतुलन बिगड़ा हो और वह छत से नीचे गिर गए हों।

सूचना पाकर जादवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों तथा उस परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की, जिनके घर तपन दास ठहरे हुए थे।

पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया है। यह हादसा था, आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि आवाज बहुत तेज थी, रात करीब एक बजे मेरी नींद टूट गई। तुरंत बेटे को बुलाया। समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हुआ, छत पर तो पक्की रेलिंग भी है। शायद अचानक चक्कर आ गया हो।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement