शास्त्रीय संगीत साधक भीमसेन जोशी की जयंती पर शीर्ष नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

शास्त्रीय संगीत साधक भीमसेन जोशी की जयंती पर शीर्ष नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Date : 04-Feb-2026

 नई दिल्ली, 04 फ़रवरी । भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान साधक और ‘भारत रत्न’ पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें याद करते हुए भारतीय संगीत के लिए उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पंडित भीमसेन जोशी ने अपने भजनों और अद्भुत संगीत साधना के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। उन्होंने अनेक भारतीय भाषाओं में गायन कर समाज को जोड़ने का भी उल्लेखनीय कार्य किया।

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मराठी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें स्वरभास्कर बताते हुए अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें संगीत का सच्चा सेवक बताते हुए कहा कि उनकी अद्वितीय आवाज ने ठुमरी और भजन गायन को नई ऊंचाइयां दीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पंडित भीमसेन जोशी की संगीत-साधना, स्वर में अनुशासन और कला के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत का शिखर पुरुष बताते हुए कहा कि उनकी स्वर-साधना ने संगीत को अध्यात्म की ऊंचाइयों तक पहुंचाया और भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीश ने पंडित भीमसेन जोशी को स्वरसम्राट और महाराष्ट्र भूषण बताते हुए जयंती पर वंदन किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने उन्हें किराना घराने का महान शिखर पुरुष बताते हुए कहा कि उनकी राग-साधना और भक्ति से ओतप्रोत गायन आज भी संगीत प्रेमियों को प्रेरित करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement