गुलमर्ग और पहलगाम में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुलमर्ग और पहलगाम में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया

Date : 04-Feb-2026

 श्रीनगर, 04 फरवरी । कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम के पर्यटक रिसॉर्ट्स में रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया जबकि घाटी के बाकी हिस्सों में गर्म रात का आनंद लिया गया।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो मंगलवार रात की तुलना में 2.7 डिग्री कम है। पहलगाम, दक्षिण कश्मीर में एक पर्यटन स्थल जो अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है का तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री कम होकर शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसमी औसत से 3.6 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के मुताबिक अन्य स्थानों में काजीगुंड का न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाली सबसे कठोर सर्दियों की अवधि 'चिल्लई कलां' की समाप्ति के बाद से श्रीनगर में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ रहा है। तापमान में वृद्धि 20 दिवसीय 'चिल्लई खुर्द' (छोटी ठंड) में संक्रमण का प्रतीक है, जो 'चिल्लई कला' की समाप्ति के बाद शनिवार को शुरू हुई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement