मध्य प्रदेश: सीहोर जिले के अमलाहा में 7 फरवरी को होगा दलहन क्षेत्र का राष्ट्रीय सम्मेलन | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

मध्य प्रदेश: सीहोर जिले के अमलाहा में 7 फरवरी को होगा दलहन क्षेत्र का राष्ट्रीय सम्मेलन

Date : 04-Feb-2026

 भोपाल, 04 फरवरी । मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अमलाहा में 7 फरवरी को दलहन उत्पादन और उत्पादकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में दलहन क्षेत्र से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, मूल संवेदनाओं और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

राज्य के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बुधवार को बताया कि सम्मेलन में देश के प्रमुख दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, दलहन अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक, सरकारी बीज उत्पादक संस्थाएं, दाल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि तथा अन्य सहयोगी एजेंसियां भाग लेंगी।

मंत्री कंषाना ने कहा कि सम्मेलन के दौरान दलहन उत्पादन को सुदृढ़ करने, किसानों की आय बढ़ाने तथा उन्नत तकनीकों के माध्यम से उत्पादकता में सुधार को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन दलहन क्षेत्र में नीति निर्धारण और अनुसंधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

मंत्री ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों तक नवीन शोध, गुणवत्तापूर्ण बीज, आधुनिक खेती पद्धतियों और बाजार से संबंधित जानकारी पहुंचाना है, ताकि दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही विभिन्न राज्यों के अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर दलहन विकास के लिए ठोस और प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement