असम के मुख्यमंत्री सरमा ने अपने सिक्किम के समकक्ष प्रेम सिंह तमांग को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असम के मुख्यमंत्री सरमा ने अपने सिक्किम के समकक्ष प्रेम सिंह तमांग को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Date : 05-Feb-2026

 गुवाहाटी, 05 फरवरी । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को अपने सिक्किम के समकक्ष मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि तमांग के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सुंदर राज्य सिक्किम प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सिक्किम में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी शासन की सराहना की।

मुख्यमंत्री सरमा ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री तमांग के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की तथा जनता की सेवा में उनके दीर्घ और समर्पित जीवन की शुभकामना व्यक्त की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement