कर्नाटक के विजयपुर में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग; भारी नुकसान | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

कर्नाटक के विजयपुर में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग; भारी नुकसान

Date : 05-Feb-2026

 विजयपुर (कर्नाटक), 05 फ़रवरी । कर्नाटक के विजयपुर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग–50 पर स्थित एचएमके कार सर्विस सेंटर में देर रात लगी भीषण आग में सर्विस और मरम्मत के लिए खड़ी कई कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

हनुमंत कनमडी के स्वामित्व वाले इस कार सर्विस सेंटर में लगी आग में विभिन्न कंपनियों की लगभग 20 कारें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास के इलाकों में फैलने से रोक ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सौभाग्यवश, घटना के समय सर्विस सेंटर में कोई कर्मचारी या आम नागरिक मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटनास्थल का दौरा गोलगुंबज और विजयपुर ग्रामीण थाना पुलिस के अधिकारियों ने किया। यह घटना गोलगुंबज पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement