खंडवाः आईटीआई में आज रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

खंडवाः आईटीआई में आज रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन

Date : 05-Feb-2026

 खण्डवा, 05 फरवरी। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आज गुरुवार को गुरुवार को आज प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों के द्वारा तकनीकी एव गैर तकनीकी क्षेत्र में लगभग 200 बेरोजगार युवक युवतियों की निजी क्षेत्र में भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर है, और आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है, उनमें से चयनित युवाओं को 8 हजार रूपए से 25 हजार रुपये सम्बंधित कम्पनी द्वारा मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अन्य सुविधाएं कम्पनियों के नियमानुसार रहेगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। इस हेतु मार्ग व्यय देय नहीं होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement