दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के सत्यापित करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के सत्यापित करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी

Date : 05-Feb-2026

 प्रयागराज, 05 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए विश्वविद्यालय और एफिलियेटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित किये जाने की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित कर दिया है। हालांकि इसमें कक्षा 11 और 12वीं को अलग रखा गया है। यह गुरुवार को जानकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रयागराज कोमिला द्विवेदी ने दी।

उन्होंने प्रयागराज जिले के सभी

विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी से अपील है कि 7 फरवरी तक सत्यापन कार्य पूरा कर लें। शासन ने कड़ा निर्देश दिया है 7 फरवरी तक काफी भी दशा में कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यदि आप 7 फरवरी तक कार्यवाही पूर्ण नहीं है तो , इस स्थिति में पात्र छात्र एवं छात्रायें छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित होते है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी की होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement