सेफी चेयरमैन ने आइएसपी के डीआइसी के साथ की महत्वपूर्ण बैठक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सेफी चेयरमैन ने आइएसपी के डीआइसी के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

Date : 05-Feb-2026

 आसनसोल, 05 फ़रवरी । सेफी (स्टील एक्जिक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया) चेयरमैन एनके बंछोर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार दोपहर प्लांट का दौरा किया। सेल के इस्को स्टील प्लांट (आइएसपी) बर्नपुर में बुधवार देर शाम महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ कल्याण, पदोन्नति, वेतन, आवास और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मिली जानकारी के अनुसार, सेफी प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गापुर एवं इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्र से मुलाकात की। सभी प्रतिनिधिमंडल और कर्मचारियों से अपील की गई कि वे एकजुट होकर आईएसपी के नए विस्तार परियोजनाओं को समय पर, सुरक्षित और कुशलतापूर्वक पूरा कराने में मदद करें, ताकि संगठन और राष्ट्र निर्माण में मजबूत योगदान दिया जा सके। यह दौरा सेफी, प्रबंधन और अधिकारियों के बीच एकता, कल्याण और प्रगति का मजबूत संदेश देकर समाप्त हुआ।

बैठक में नरेंद्र कुमार बंछोर-चेयरमैन, सेफी, संजय कुमार आर्य-महासचिव, नरेंद्र कुमार सिंह-उपाध्यक्ष, अजय कुमार पांडेय-उपाध्यक्ष, इस्को ऑफिसर एसोसिएशन (आइओए) से सुशील कुमार सुमन-अध्यक्ष, निशिकांत चौधरी-महासचिव, देबप्रिय दास-उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार-उप महासचिव, राजेंद्र कुमार नायक-उप कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement