लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

Date : 05-Feb-2026

 नई दिल्ली, 05 फ़रवरी । लोकसभा में विपक्षी दलों के 8 सदस्यों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग को लेकर गुरुवार को सदन में लगातार हंगामा जारी है। इसके कारण सदन की कार्यवाही तीसरी बार दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

इससे पहले सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक स्थगित की गयी थी। दोपहर 2 बजे पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने कार्यवाही दोबारा शुरू कराई। उन्होंने नियम 377 (अविलंबनीय सार्वजनिक महत्व) से संबंधित मामलों को पटल पर रखने के लिए 20 मिनट का समय दिया। इस दौरान विपक्षी सदस्य हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी करते रहे। संध्या राय ने हंगामा कर रहे सदस्यों को शांत रहने और अपनी जगह पर बैठने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार बिल्कुल उचित नहीं है और पूरा देश देख रहा है कि विपक्षी सदस्य सोमवार से लगातार कार्यवाही को सुचारू रूप से नहीं चलने दे रहा है। विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहने पर पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने कार्यवाही 03 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही शुरू होने पर बीते दिन हुई घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विपक्षी सदस्य सत्ता पक्ष की वेल तक पहुंच गए थे, जो सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। सदन की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है और यदि इसे खत्म किया जाएगा तो सदन चलाना संभव नहीं हो सकेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement