बलरामपुर : होली से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर, फूड सेफ्टी विभाग करेगा सघन जांच | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बलरामपुर : होली से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर, फूड सेफ्टी विभाग करेगा सघन जांच

Date : 05-Feb-2026

 बलरामपुर, 05 फ़रवरी। जिले में होली का पर्व नजदीक आते ही मिठाइयों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में तेजी देखी जा रही है। त्योहार के दौरान लोगों की सेहत से किसी भी तरह का समझौता न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। खासकर खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए फूड सेफ्टी विभाग द्वारा विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

फूड सेफ्टी विभाग के जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी ने आज बताया कि होली पर्व से पहले जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों और अस्थायी विक्रय स्थलों की जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही सामग्री की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, ताकि होली का पर्व बिना किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के उल्लासपूर्वक मनाया जा सके। फूड सेफ्टी विभाग की टीम द्वारा नमूनों की जांच और निगरानी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित विभाग को सूचित करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement