हिसार : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जीवन मूल्य : प्रो. नरसी राम बिश्नोई | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हिसार : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जीवन मूल्य : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

Date : 05-Feb-2026

 गुरु जम्भेश्वर विवि. में एनएसएस द्वारा स्वच्छता संकल्प अभियान का हुआ आयोजनहिसार, 05 फरवरी । गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-4 के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के पुराना परिसर में एक स्वच्छता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में विश्वविद्यालय की विभिन्न एनएसएस इकाइयों के 140 स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने गुरुवार काे हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता संकल्प अभियान में शामिल स्वयंसेवकों को रवाना किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जीवन मूल्य है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि स्वच्छता को अपने आचरण का हिस्सा बना ले, तो समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन संभव है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास होता है।कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ परिसर स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

इस प्रकार के आयोजन अनुशासन, सामूहिक चेतना और संस्थागत संस्कृति को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महावीर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज से जोड़ते हुए सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के मूल्यों से समृद्ध करना है। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. सुमित शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। अभियान के समापन पर डॉ. खुशबू सेठी ने सभी सहभागियों, स्वयंसेवकों, अतिथियों एवं सहयोगी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री कृष्ण कुमार, एनआईआरसी-आईसीएआई हिसार शाखा के सीए अमन बंसल, सीए अतुल गुप्ता व सीए अनिरुद्ध तिवारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. समृद्धि, डॉ. विकास जांगड़ा, डॉ. सुनीता, दलबीर सिंह व नरेश सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement