हिसार : नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में कांस्य पदक विजेता सोहन सिंह का अभिनंदन | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

हिसार : नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में कांस्य पदक विजेता सोहन सिंह का अभिनंदन

Date : 05-Feb-2026

 हिसार, 05 फरवरी । केरल के त्रिवेंद्रम

में आयोजित 42वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम

(डीएचबीवीएन) हिसार में कार्यरत धावक सोहन सिंह द्वारा 35 से अधिक आयु वर्ग की 800

मीटर दौड़ में 2 मिनट 11 सैकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। धावक के यहां पहुंचने

पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

यह समारोह गुरुवार काे डीएचबीवीएन के सेक्टर 1 एवं 4 कार्यालय

तथा सिटी कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में निगम के उप मंडल अधिकारी मनदीप

कुंडू एवं कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोहन सिंह को फूल मालाएं

पहनाकर सम्मानित किया और भविष्य में भी निगम, प्रदेश व देश के लिए इसी प्रकार पदक जीतने

की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि सोहन सिंह

की यह उपलब्धि न केवल निगम के कर्मचारियों के लिए बल्कि युवाओं व खिलाड़ियों के लिए

भी प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से किसी भी आयु

में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। सोहन सिंह इससे पहले भी मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप

में अनेक पदक अर्जित कर चुके हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement