अजित पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित, एनसीपी युवा विंग ने शुरु की अस्थि कलश यात्रा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अजित पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित, एनसीपी युवा विंग ने शुरु की अस्थि कलश यात्रा

Date : 05-Feb-2026

 हरिद्वार, 5 फ़रवरी । पिछले दिनों विमान हादसे में दिवंगत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां गुरुवार काे गंगा में विधिविधान के साथ प्रवाहित कर दी गईं। पवार की पार्टी राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने

उनकी अस्थि कलश के साथ एक यात्रा भी शुरू की है।

आज सवेरे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां लेकर हरिद्वार के वीआईपी घाट पहुंचे। पवार के पुरोहित अभिषेक झा ने पूरे विधिविधान के साथ अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन कराया।

इस माैके पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस दिवंगत नेता अजीत दादा की याद में एक भव्य श्रद्धांजलि अस्थिकलश यात्रा निकालेगी। उन्हाेंने बताया कि इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ आज धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा तट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर काशी, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी, गुजरात में साबरमती, और जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी तक जाएगी। इस यात्रा का विस्तार दक्षिण भारत के रामेश्वरम और कन्याकुमारी तक होगा, जहां विभिन्न पवित्र नदियों में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अजीत दादा की विचारधारा को मानने वाले लोग पूरे हिंदुस्तान में हैं। हम इस यात्रा के माध्यम से हर उस कार्यकर्ता और प्रशंसक को उनके अंतिम दर्शन का अवसर देना चाहते हैं, जो उनसे जुड़ाव महसूस करता है।

इस माैके पर धीरज शर्मा और तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित के अलावा पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, डॉ बृजेश यादव, डॉ विमल शर्मा, सौरभ आहूजा, युवराज सिंह, अंकित चौधरी आदि सहित बड़ी संख्या में एनसीपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement