छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 54 लाख के इनामी 12 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 54 लाख के इनामी 12 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण

Date : 05-Feb-2026

 08 महिला और 04 पुरुष कैडर नक्सलियाें ने पुलिस को 3 आटोमैटिक हथियार, कारतूस और विस्फाेटक साैंपाबीजापुर, 05 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरूवार को 54 लाख के इनामी 12 नक्सलियाें ने पुलिस के आलाधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 08 महिला और 4 पुरुष कैडर के नक्सली शामिल हैं। इन्होंने 3 आटोमैटिक हथियार, कारतूस और विस्फाेटक पुलिस को साैंपें।

बीजापुर में सुरक्षाबलों के संयुक्त प्रयास से आज साउथ सब जोनल ब्यूरो से संबंधित कुल 54 लाख रूपये की इनामी 8 महिला और 4 पुरुष कैडर के 12 नक्सलियाें, जिसमें डीवीसीएम-1 सदस्य, बटालियन नम्बर 1, कंपनी नम्बर दाे-2, पीपीसीएम-1, एसीएम -2, पार्टी सदस्य-2, पीएलजीए सदस्य-4 ने 3 आटोमैटिक हथियार, कारतूस व विस्फाेटक के साथ बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर बीएस.नेगी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

इस अवसर पर अतिरक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक, रोशन आहूजा और उप पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग भी मौजूद थे।

नक्सलियों ने कहा कि अब उन्होंने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा का परित्याग कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक 888 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, 1163 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 231 नक्सली विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं ।

आत्मसमर्पण करने वाले 12 नक्सलियाें में-1. 42 वर्षीय सोमडू मड़कम, साकिन यमपुर सेण्ड्राबोरपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर पद-दरभा डीविजन डीव्हीसीएम(कटेकल्याण एरिया कमेटी इंचार्ज), घोषित इनामी राशि 8 लाख रूपये, एके-47 हथियार और 1 मैग्जीन के साथ पुनर्वास।2. 19 वर्षीय हुंगी कुंजाम, साकिन बडेसुंकनपल्ली स्कूलपारा थाना बासागुडा जिला बीजापुर, पद-बटालियन नं. 1 पार्टी सदस्या, घोषित इनामी राशि 8 लाख रूपये।3. 22 वर्षीय पायकी कुंजाम, साकिन टेकमेटा ओड़सापारा थाना उसूर जिला बीजापुर, पद-कंपनी नं. 2 पार्टी सदस्य, घोषित इनामी राशि 8 लाख रूपये ।4. 24 वर्षीय आयती मड़कम ऊर्फ पुन्नी पति सुरेश मड़कम, साकिन पेद्दापाल पुरानापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद-उत्तर सब जोनल ब्यूरो पीपीसीएम, घोषित इनामी राशि 5 लाख रूपये।5. 20 वर्षीय चमनलाल कुडियम ऊर्फ छोटू, साकिन मुक्कावेली थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर, पद–पश्चिम बस्तर डिविजन सदस्य (एसीएम), घोषित इनामी राशि 5 लाख रूपये, एसएलआर हथियार एवं 2 मैग्जीन के साथ पुनर्वास।6. 22 वर्ष पार्वती पुनेम ऊर्फ राघो, साकिन हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद–गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), घोषित इनामी राशि 5 लाख रूपये।7. 19 वर्षीय सन्ना माड़वी, साकिन पंगुड़ स्कूलपारा थाना मोदकपाल जिला बीजापुर, पद-पश्चिम बस्तर डीविजन, घोषित इनामी राशि 2 लाख रूपये, एसएलआर हथियार और 2 मैग्जीन के साथ पुनर्वास।8. शांति कुडियम पिता विज्जा कुडियम उम्र 28 वर्ष साकिन एलीगेण्ड्रा थाना फरसेगढ जिला बीजापुर, पद-नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित इनामी राशि 01 लाख रूपये ।9. 18 वर्षीय छोटी तेलम, साकिन मदपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पद-भैरमगढ एरियाy कमेटी पीएलजीए सदस्या, घोषित इनामी1 लाख रूपये।10. 18 वर्षीय जिम्मो उईका ऊर्फ अंकिता, साकिन बेलमनेण्ड्रा कड़तीपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पद – मद्देड़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, घोषित इनामी राशि 01 लाख रूपये ।11. 18 वर्षीय शमीला मड़कम, साकिन मदपाल मड़कमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पद-भैरमगढ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, घोषित इनामी राशि 01 लाख रूपये ।12. 28 वर्षीय हिड़मा माड़वी, साकिन कमलापुर थाना उसूर जिला बीजापुर, पद–दरभा डीविजन पीएलजीए सदस्य, घोषित इनामी राशि 01 लाख रूपये।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने 3 आटोमैटिक हथियार और कारतूस के अतिरिक्त विस्फाेटक में जिलेटीन स्टीक-250 नग, डेटोनेटर 400 नग, गन पावडर 1 प्लास्टिक ड्रम, कार्डेक्स वायर-1 बंडल स्वेच्छा से पुनर्वास के दौरान पुलिस के सुपुर्द किया।

सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क : आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में डीआरजी बस्तर फाइटर, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, कोबरा- 201, 204, 210 तथा केरिपु- 85, 170, 196, 199, 218, 228 एवं 229 बटालियन एवं जिले में तैनात केरिपु बलों का योगदान रहा है । इन सभी बलों ने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता, विश्वास निर्माण और संवेदनशील व्यवहार से नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा, "नक्सली भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।”

बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि 5 फरवरी 2026 को जिला बीजापुर क्षेत्र में ‘पूना मारगेम–पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के अंतर्गत सक्रिय नक्सली कैडरों द्वारा हिंसा का मार्ग त्यागकर छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति को अपनाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नक्सली संगठन अब तेजी से अपने अंत की ओर बढ़ रहा है।

बस्तर आईज ने शेष नक्सली कैडरों से अपील करते हुए कहा कि हिंसा का मार्ग केवल विनाश, पीड़ा और अंधकार की ओर ले जाता है, जबकि ‘पूना मारगेम’ अभियान शांति, सम्मानजनक जीवन और सकारात्मक भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement