मेघालय कोयला खदान हादसा: मृतक परिजनों को पांच लाख सहायता की मुख्यमंत्री सरमा की घोषणा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मेघालय कोयला खदान हादसा: मृतक परिजनों को पांच लाख सहायता की मुख्यमंत्री सरमा की घोषणा

Date : 06-Feb-2026

 गुवाहाटी, 06 फरवरी । मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले की एक कोयला खदान में हुए हादसे में मजदूरों की हुई मौत के संबंध में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार की रात एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अब तक असम के तीन मजदूरों के शवों की पहचान कर ली गई है। सभी मृतक कछार जिले के काटीगोरा विधानसभा क्षेत्र के निवासी थे।

डॉ. सरमा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक मजदूरों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि असम सरकार मेघालय सरकार के साथ लगातार संपर्क में है ताकि मृतकों की पहचान, राहत एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement