चार जोन और छह सेक्टरो में बांटा गया महादेवा का फाल्गुनी मेला, सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चार जोन और छह सेक्टरो में बांटा गया महादेवा का फाल्गुनी मेला, सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

Date : 06-Feb-2026

 बाराबंकी, 06 फ़रवरी।महाशिवरात्रि पर महादेवा में लगने वाले फाल्गुनी मेले की सुरक्षा व्यवस्था के प्रशासन द्वारा बहुत ही सख्त इंतजाम किए गए हैं। पूरा मेला क्षेत्र ड्रोन कैमरा सीसीटीवी कैमरा और पुलिस की निगरानी में रहेगा। रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया की मेले को चार जोन और आठ सेक्टरो में बांटा गया है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात क्षेत्राधिकारी,ग्यारह थाना प्रभारी,तीस इंस्पेक्टर और एक सौ तेतीस उप निरीक्षक ,सात महिला उप निरीक्षक चार सौ पचासी हेड कांस्टेबल सौ महिला कांस्टेबल व एक सौ पंद्रह होमगार्ड मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए है वही यातायात व्यवथा के लिए सात ट्रैफिक उप निरीक्षक व सत्तर ट्रैफिक सिपाहियों को लगाया गया है।

इसी तरह पूरे मेले की निगरानी सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे और दर्जनों की संख्या में ड्रोन कैमरे करेंगे। दो कंपनी पीएसी बम डिस्पोजल दस्ता फायर ब्रिगेड की टीम को भी मेले में तैनात किया गया है। रिजर्व पुलिस टीम के साथ मेले में कई एंबुलेंसो की व्यवस्था की गई है। महादेवा मेले के अभरन तालाब एवं बोहानिया तालाब पर पीएसी की गोताखोर मोटर बोट के तैनात किए गए हैं। कुछ पुलिस मोबाइल टीमें भी लगाई गई है। जो पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर हर स्थिति पर नजर रखेंगी। जिससे किसी भी दुर्घटना से तुरंत निपटा जा सके। मेले में चारों ओर से पार्किंग स्थल की व्यवस्था है।जहां छोटे बड़े रुकेंगे सभी मार्गों के बैरियर लगाए गए हैं। बैरियर से आगे किसी की भी गाड़ी नहीं जाएगी।

सभी जोन और सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। जोनल की कमान एसडीएम व सीओ संभालेंगी वहीं सेक्टर की कमान प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के हाथ मे रहेगी। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से ही सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। इसके अलावा एडीएम व एडिशनल एसपी को भी मेला क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा लगाया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement