बालगृह के बच्चों में देशभक्ति का संचार : हरि लीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने दिखाई ‘बॉर्डर-2’ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बालगृह के बच्चों में देशभक्ति का संचार : हरि लीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने दिखाई ‘बॉर्डर-2’

Date : 06-Feb-2026

 जांजगीर–चाम्पा, 06 फरवरी । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बालगृह (बालक) नैला के बच्चों के लिए क्षेत्र की सक्रिय समाजसेवी संस्था हरि लीला चेरिटेबल ट्रस्ट, बनारी द्वारा एक प्रेरणादायी पहल की गई। ट्रस्ट के सहयोग से बालगृह के बच्चों को देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ मेट्रो सिनेमा हॉल, जांजगीर में आज शुक्रवार को दिखाई गई तथा उनके लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। इस आयोजन ने बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया।

ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं जिले वरिष्ठ भाजपा नेता तथा जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालकों में देशभक्ति, अनुशासन और देशसेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “मिशन वात्सल्य” के तहत बच्चों को केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि अपनापन और पारिवारिक माहौल देना भी उतना ही आवश्यक है। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मविश्वास बढ़ाने का यह एक छोटा प्रयास है।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य अनुराधा शुक्ला, देव बर्मन और आद्विक शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके समन्वय में 26 बच्चों के साथ बालगृह के 14 कर्मचारी—केयर टेकर पुकराम पटेल, विनोद तिर्की, पैरामेडिकल स्टाफ चमन पाटले, अकाउंटेंट नेतराम पटेल, काउंसलर दिलेश्वर प्रसाद, योग शिक्षक सूरज सिंह, शिक्षक प्रदीप कुमार, नरेंद्र यादव, रूपेश यादव तथा सुरक्षा गार्ड सुजीत पालेकर सहित कुल 40 सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ उन्हें एक सकारात्मक अनुभव दिया, जो उनके मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाल कल्याण समिति और बालगृह प्रबंधन ने इस पहल के लिए हरि लीला चेरिटेबल ट्रस्ट एवं ट्रस्टी अमर सुल्तानिया के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरक बताया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement