सुकमा में दाे हजार पदों के लिए नि:शुल्क प्लेसमेंट कैंप नाै फरवरी को | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

सुकमा में दाे हजार पदों के लिए नि:शुल्क प्लेसमेंट कैंप नाै फरवरी को

Date : 06-Feb-2026

 सुकमा, 06 फ़रवरी । जिले के कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 9 फरवरी को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप लाइवलीहुड कॉलेज, सुकमा में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा। यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। 

इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी कंपनी ड्राइव मैनेजमेंट सर्विसेज, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा कुल 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी । भर्ती सहायक (हेल्पर) पदों के लिए होगी। चयनित युवाओं को इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में काम करने का अवसर मिलेगा।, 10वीं या 12वीं पास हों, आईटीआई या डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) किए हों, स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) हों, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच हो, महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।

सुकमा सहित अन्य जिलों के जिलों के न्यूनतम 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। कैंप में आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाने होंगे-शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल व छायाप्रति), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो लाना हाेगा। 

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ पर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सुकमा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के अधिक से अधिक योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement