अररिया 06 फरवरी।भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त निर्देश के आलोक मे मध्यान भोजन योजना से संबंधित शूटिंग फिल्म निर्माण हेतु आदर्श मध्य विद्यालय बारा मानिकपुर का राज्य स्तरीय टीम द्वारा चयन किया गया है।शैक्षणिक गतिविधियों का व्यापक रूप से फिल्मांकन डॉक्यूमेंट्री निर्माण हेतु चयन किया गया।
शुक्रवार को टीम ने कक्षा संचालन, नवाचारी गतिविधियों, मध्यान भोजन का संचालन, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा विद्यालय के समग्र वातावरण का अवलोकन किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) रोहित कुमार चौरसिया,पोषाहार विशेषज्ञ डॉ प्रगति, यूनिसेफ के राज्य सलाहकार प्रकाश सिंह उपस्थित थे।
अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक प्रयासों एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था,पोषण वाटिका की सराहना की तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।
मौक़े पर जिला समन्यवक सरोज तिवारी,प्रखंड साधन सेवी पंकज वर्मा, विद्यालय प्रधान, राजनंदन पोद्दार,एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौक़े पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही हेल्थ चेकअप का भी आयोजन हुआ।
जिला समन्यवक सरोज तिवारी ने बताया की मध्यान भोजन योजना के बेहतर संचालन के लिए पुरे राज्य मे निदेशालय के डायरेक्टर विनायक मिश्र द्वारा सिर्फ दो जिले का चयन अररिया,पूर्णिया का इस फ़िल्म निर्माण हेतु किया गया। इस फ़िल्म शूटिंग को नई दिल्ली की संस्था ओएसिस फ़िल्म एंड न्यू मीडिया द्वारा किया गया। फारबिसगंज मेडिकल टीम द्वारा हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया और आयरन, फोलिक एसिड,अल्बडाजोल टेबलेट बच्चों को दिया गया।
