बाइक सवार मौत मामले में जल बोर्ड के तीन अफसर निलंबित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बाइक सवार मौत मामले में जल बोर्ड के तीन अफसर निलंबित

Date : 06-Feb-2026

 नई दिल्ली, 06 फ़रवरी। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने जनकपुरी में जलबोर्ड गड्ढे में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में तीन अफसरों को निलंबित कर दिया। युवक की रात जलबोर्ड के खोदे गए गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी।

प्रवेश साहिब सिंह आज जनकपुरी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि दिल्ली सरकार की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है।

एक्स पोस्ट में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि मामले में दिल्ली जल बोर्ड के तीन अफसरों कार्यकारी अभियंता (ईई), सहायक अभियंता (एई) और जूनियर अभियंता (जेई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने जिम्मेदारी तय करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है और जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement